Tuesday, October 20th, 2026

छत्तीसगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष बने रहेंगे प्रदीप टण्डन, फिक्की में लगातार तीसरा कार्यकाल

रायपुर
फिक्की छत्तीसगढ़ ने अपने पूर्ववर्ती कार्यकालों में बीते वर्षों में देश में अपनी पहचान बनाने मे कामयाब रहा है। इसी कड़ी में प्रदीप टण्डन ने पिछले वर्ष अपने पहले कार्यकाल में फिक्की को छत्तीसगढ़ में नई पहचान दिलाई है। फिक्की के कार्यों ने उद्योगों और सरकार के बीच में समन्वय स्थापित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका दर्ज की है। इन्हीं कार्यों को देखते हुए फिक्की के दिल्ली आॅफिस में 14 दिसंबर को आहूत वार्षिक बैठक में नए अध्यक्ष उदयशंकर   के बैठने के बाद, प्रदीप टण्डन का कार्यकाल एक और वर्ष के लिए छत्तीसगढ़ में बढ़ा दिया गया है। इस उद्येश्य का पत्र अभी उन्होने टण्डन को प्रेषित किया है। इस प्रकार नए अध्यक्ष के रूप में आगामी वर्ष में भी कार्य करते रहेंगे। प्रदीप टंडन ने उदय शंकर को एवं दिल्ली आॅफिस को सहयोग एवं आगामी समय में आपसी तालमेल के लिए धन्यवाद एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

 

Source : Agency

पाठको की राय